Get App

निफ्टी ने फिर बनाया डोजी कैंडल, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी पर अगला रेजिस्टेंस स्तर 17,300-17,350 के लेवल पर हो सकता है। इसके बाद 17,450 पर रेजिस्टेंस दिख सकता है। इसके अलावा निफ्टी में 16,950-16,850 का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में काम करता हुआ दिखाई दे सकता है। हालांकि निफ्टी में इस लेवल के टूटने के बाद इंडेक्स 16,750 तक फिसल सकता है

Edited By: Sunil Matkarअपडेटेड Mar 19, 2023 पर 8:32 AM
निफ्टी ने फिर बनाया डोजी कैंडल, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 40,000 के बाद 40,250 के स्तर तक चढ़ने के लिए 39,400 के स्तर से ऊपर टिकना होगा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मिड सेशन रिकवरी की वजह से निफ्टी 17 मार्च को लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों और बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस, टेक्नोलॉजी और मेटल कंपनियों के शेयर्स में तेजी से बाजार को सहारा मिला। इंडेक्स 17,112 पर ऊपर खुला और शुरुआती घंटों में 17,146 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। लेकिन ये अपनी बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा। सत्र के बीच में इंडेक्स 16,958 पर फिसल गया। लेकिन अंत में 114 अंक बढ़कर 17,100 पर बंद हुआ। इसने दूसरे दिन के लिए एक लॉन्ग लेग्ड डोजी पैटर्न बनाया। ये पैटर्न हाल ही में तेज करेक्शन के बाद बॉटम फॉर्मेशन की संभावना को दर्शाता है।

एक और सत्र के लिए औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ निफ्टी ने हायर हाई और हायर लो बनाया। ये पैटर्न आगे और ऊपर जाने की संभावना को दर्शाता है।

अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

इसमें अगला रेजिस्टेंस स्तर 17,300-17,350 के लेवल पर हो सकता है। इसके बाद 17,450 पर हो सकता है। ये लेवल 200-डे सिंपल मूविंग एवरेज के साथ मेल खाता है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि 16,950-16,850 का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है। अगर ये लेवल टूटता है तो निफ्टी 16,750 तक गिर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें