Tega Industries Share Price: पॉलिमर बेस्ड मिल लाइनर्स बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी Tega Industries के शेयरों की लिस्टिंग आज दमदार रही। BSE पर कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 66.23% प्रीमियम के साथ 753 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। जबकि NSE पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 67.77% प्रीमियम के साथ 760 रुपए पर हुई है। Tega Industries के शेयरों का इश्यू प्राइस 453 रुपए था।
