Get App

देश में बढ़ते निवेश का चार सेक्टर्स को मिलेगा जबरदस्त फायदा, 2023 में बाजार से सिंगल-डिजिट रिटर्न की ही उम्मीद

वरुण लोहचब ने कहा कि 2023 के अंत तक भारतीय बाजार से सिंगल-डिजिट रिटर्न की ही उम्मीद है। इस कैलेंडर वर्ष में निफ्टी रेंजबाउंड ही रहेगा। लेकिन बाजार में कुछ ऐसे सेक्टर हैं जो अर्निंग में मजबूती और अच्छे वैल्यूशन के चलते बेहतर रिटर्न देते नजर आएंगे। कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर और सीमेंट सेक्टर को देश में विकास पर हो रहे निवेश का फायदा मिल रहा है। आने वाली तिमाहियों में इनका कारोबारी प्रदर्शन मजबूत रहने की उम्मीद है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 26, 2023 पर 12:19 PM
देश में बढ़ते निवेश का चार सेक्टर्स को मिलेगा जबरदस्त फायदा, 2023 में बाजार से सिंगल-डिजिट रिटर्न की ही उम्मीद
 वरुण ने कहा कि मध्यम अवधि के निवेश के नजरिए से बड़े बैंक अच्छे दिख रहे हैं। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा फंडामेंटल रूप से मजबूत एनबीएफसी कंपनियों पर भी नजर रखने की सलाह होगी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में इंस्टीट्यूशनल रिसर्च हेड वरुण लोहचब ने देश की इकोनॉमी और बाजार से जुड़े मुद्दों पर मनीकंट्रोल से एक लंबी बातचीत की है। यहां हम आपके लिए इसी बातचीत का संक्षिप्त अंश दे रहे हैं। बताते चलें की वरुण लोहचब को इक्विटी और कैपिटल मार्केट का 18 साल का अनुभव ये। वरुण फिडिलिटी, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और जेफ़रीज़ जैसी नामचीन कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। इनका मानना है कि निफ्टी इस कैलेंडर वर्ष में दायरे में घूमता रहेगा। बाजार से 2023 के अंत तक सिंगल-डिजिट रिटर्न की ही उम्मीद है।

लोहचब की राय है कि कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर और सीमेंट सेक्टर को देश में विकास पर हो रहे निवेश का फायदा मिल रहा है। आने वाली तिमाहियों में इनका कारोबारी प्रदर्शन मजबूत रहने की उम्मीद है। लोहचब ने इस बातचीत में आगे कहा कि वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजों के बाद एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने बड़े बैंकों की लीडरशिप में अर्निंग में बढ़त नोटिस किया है। लेकिन बैंकिग शेयरों के अर्निंग में हुई बढ़त को इस अवधि में आईटी की अर्निंग में आई कमजोरी ने बेअसर कर दिया है। चौथी तिमाही में IT सेक्टर के लिए किसी मजबूत ग्रोथ ट्रिगर का अभाव दिखा है।

क्या आपको बाकी बचे कैलेंडर ईयर में इक्विटी बाजार में किसी बड़े उठापटक की उम्मीद है?

इसका जवाब देते हुए लोहचब ने कहा कि 2023 के अंत तक भारतीय बाजार से सिंगल-डिजिट रिटर्न की ही उम्मीद है। इस कैलेंडर वर्ष में निफ्टी रेंजबाउंड ही रहेगा। लेकिन बाजार में कुछ ऐसे सेक्टर हैं जो अर्निंग में मजबूती और अच्छे वैल्यूशन के चलते बेहतर रिटर्न देते नजर आएंगे। कैपिटल गुड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, पावर और सीमेंट सेक्टर को देश में विकास पर हो रहे निवेश का फायदा मिल रहा है। आने वाली तिमाहियों में इनका कारोबारी प्रदर्शन मजबूत रहने की उम्मीद है। इन सेक्टर्स के कुछ स्टॉक अब बॉटम पर नजर आ रहे हैं। यहां से अब इनमें तेजी आने की संभावना है। ये आगे अच्छी कमाई करा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें