Trade Spotlight : बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 21,593 के रिकॉर्ड हाई से नीचे रहता है इसमें कंसोलीडेशन जारी रहेगा। अब निफ्टी के लिए 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहला सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद 20,800 पर अगला बड़ा सपोर्ट है। अगर निफ्टी 21,593 के रिकॉर्ड हाई को पार करके मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें अगले दौर की रैली देखने को मिल सकती है। 21 दिसंबर को, निफ्टी 50 इंडेक्स 105 अंक उछलकर 21,255 पर बंद हुआ था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 359 अंक चढ़कर 70,865 पर बंद हुआ था। दिग्गजों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी आई थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.7 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.9 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ था।