Trade Spotlight : 5 अप्रैल को, बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 1 अंक की गिरावट के साथ 22,514 पर बंद हुआ था। आरबीआई एमपीसी द्वारा लगातार सातवीं द्विमासिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बनाए रखने के बाद बीएसई सेंसेक्स 21 अंक बढ़कर 74,248 पर बंद हुआ था। 5 अप्रैल को खत्म हुए सप्ताह के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त हुई। ब्रॉडर मार्केट ने फ्रंटलाइन इंडेक्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में 0.6 फीसदी और 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
