Get App

ट्रेड स्पॉटलाइट: Zomato, NCC और टाटा एलेक्सी में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?

Zomato के शेयर कल 4.4 फीसदी की बढ़त के साथ 67.30 रुपये पर बंद हुए थे। ये पिछले साल 2 दिसंबर के बाद का इस स्टॉक का उच्चतम क्लोजिंग लेवल है। इस स्टॉक में कल औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। स्टॉक ने 9 मई के मदर कैंडल से एक अच्छा ब्रेकआउट दिया है। इसके साथ ही ये स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। ये एक सकारात्मक संकेत है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 26, 2023 पर 10:46 AM
ट्रेड स्पॉटलाइट: Zomato, NCC और टाटा एलेक्सी में आज क्या हो ट्रेडिंग रणनीति?
Tata Elxsi 25 मई को 3.25 फीसदी चढ़कर 7261 रुपये पर बंद हुआ था। ये 24 अक्टूबर, 2022 के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है। स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। इसके साथ ही इसमें एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला था

कारोबारी सत्र के एक दम आखिरी छोर पर आई खरीदारी के दम पर 25 मई यानी कल के कारोबार में बाजार बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। डेरीवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी वाले दिन बाजार काफी वोलेटाइल रहा था। उधर ग्लोबल बाजार में कल सुस्ती देखने को मिली थी। अमेरिका में डेट सीलिंग पर बना गतिरोध ग्लोबल मार्केट को परेशान किए हुए है। बीएसई सेंसेक्स लगभग 100 अंक बढ़कर 61873 पर बंद हुआ और निफ्टी 50 36 अंक उछलकर 18,321 पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था।

कल के कारोबार में वोलैटिलिटी कुछ कम होती दिखी थी। निफ्टी में अगले तीस दिनों के संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया विक्स 13.11 के स्तर से 4.51 फीसदी गिरकर 12.52 के स्तर पर आ गया।

कल के कारोबार में जिन स्टॉक्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला उनमें एनसीसी शामिल था। ये स्टॉक कल 8.5 फीसदी बढ़कर 118 रुपये पर बंद हुआ था। इसमें लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। गुरुवार की रैली में ये स्टॉक सभी अहम मूविंग एवरेज (21, 50, 100 और 200-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर चला गया जो एक सकारात्मक संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें