पिछले कुछ हफ्तों से बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच 17750-18300 के दायरे में घूम रहा है। 10 जनवरी को बाजार ने पिछले दिन की आधी से ज्यादा बढ़त गवां दी और एक फीसदी की कमजोरी लेकर बंद हुआ। कल के कारोबार में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक और मेटल स्टॉक्स ने बाजार पर भारी दबाव बनाया था। सेंसेक्स कल 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 60115 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 187 अंक गिरकर 17914 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल बनाया था जो बियरिश इंगल्फिंग पैटर्न से मिलता-जुलता था। ये दलाल स्ट्रीट पर मंदड़ियों के हावी होने का संकेत है।
