Get App

अमेरिका में आज से ट्रंप 2.0 का आगाज़, जानिए किन सेक्टरों की होगी बल्ले-बल्ले, किनको लग सकता है झटका

Donald Trump's swearing-in: ट्रंप 2.0 में भारत के लिए चांस और चैलेंज दोनों ही रहेंगे। भारत के लिए चांस की बात करें तो अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर गहरा सकता है। इसके चलते भारत सप्लाई चेन का विकल्प बन सकता है। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स, मेटल, केमिकल, टेक्स्टाइल और ऑटो इंडस्ट्री को फायदा हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 1:27 PM
अमेरिका में आज से ट्रंप 2.0 का आगाज़, जानिए किन सेक्टरों की होगी बल्ले-बल्ले, किनको लग सकता है झटका
अमेरिका में इंफ्रा में निवेश बढ़ने की उम्मीद है। इंफ्रा में निवेश बढ़ने से मेटल कंपनियों को फायदा हो सकता है। यह खबर टाटा स्टील और हिंडाल्को के लिए अच्छी है

Donald Trump Oath Ceremony : आज से ट्रंप 2.0 का आगाज़ होगा। रात 10.30 बजे ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सब यही जानाना चाहते है कि ट्रंप का आना हमारे बाजारों के लिए कैसा होगा। किन सेक्टरों के लिए चांस है और किसको चैलेंज। ट्रंप 2.0 के नफे-नुकसान का डिटेल में एनालिसस करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की मिताली जैन ने कहा कि ट्रंप 2.0 में भारत के लिए चांस और चैलेंज दोनों ही रहेंगे। भारत के लिए चांस की बात करें तो अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर गहरा सकता है। इसके चलते भारत सप्लाई चेन का विकल्प बन सकता है। इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स, मेटल, केमिकल, टेक्स्टाइल और ऑटो इंडस्ट्री को फायदा हो सकता है। मजबूत डॉलर भारतीय एक्सपोर्टरों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। US- भारत रिश्ते में मजबूती से डिफेंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े शेयरों को फायदा हो सकता है।

ट्रंप 2.0: भारत के लिए चैलेंज

ट्रंप 2.0 में भारत के लिए चैलेंज भी होंगे। ट्रंप अमेरिका फर्स्ट एजेंडा के तहत इंपोर्ट पर टैरिफ बढ़ सकते हैं। इससे भारतीय फार्मा,IT और टेक्स्टाइल कंपनियों के लिए चुनौती पैदा हो सकती है।

ट्रंप 2.0: टैक्स कटौती की तैयारी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें