Uno Minda Share Price: स्विच सिस्टम, लाइटिंग सिस्टम, अकाउस्टिक्स सिस्टम, सीटिंग सिस्टम और अलॉय व्हील्स बनाने वाली यूनो मिंडा ने एक चाइनीज कंपनी के साथ डील की है। इस डील का शेयरों पर इतना तगड़ा असर हुआ कि यह 18 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते भाव में नरमी आई लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज BSE पर यह 13.10 फीसदी की बढ़त के साथ 975.70 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 18.70 फीसदी उछलकर 1024.00 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था। पिछले साल 8 जून 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 545.10 रुपये पर था।
