Urban Company Shares: होम और ब्यूटी सर्विसेज मुहैया कराने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस अर्बन कंपनी के शेयर आज शुरुआती हल्की-फुल्की उठा-पटक के बाद धड़ाम हो गए। शेयरहोल्डर लॉक-इन समाप्त होने और एक बड़ी ब्लॉक डील ने इसके शेयरों पर ऐसी तगड़ी स्ट्राइक की, शेयर 5% से अधिक टूट गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज रहा कि निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह अधिक संभल नहीं पाया। आज बीएसई पर यह 3.09% की गिरावट के साथ ₹109.85 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.38% टूटकर ₹107.30 के भाव (Urban Company Share Price) तक आ गया था। इस गिरावट के साथ आईपीओ निवेशकों का मुनाफा अब बहुत कम रह गया है। इसके ₹103 के शेयर पिछले साल सितंबर 2025 में लिस्ट हुए थे।
