टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के लिए 16 मार्च का दिन अच्छा रहा। शुरुआती कारोबार में ही शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक चढ़कर BSE पर 9.74 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 1.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 9.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। दरअसल ऐसी रिपोर्ट है कि कई डोमेस्टिक और ग्लोबल इनवेस्टर कंपनी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं। इन इनवेस्टर्स में JSW Group, सिंगापुर की ST Telemedia, अमेरिका की Tillman Global Holdings भी शामिल हैं।
