वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को जानकारी दी है कि सोमवार को हुई उसकी बोर्ड मीटिंग में कंपनी के बकाए स्पेक्ट्रम ऑक्शन की किस्तों और बकाया AGR की पूरी ब्याज राशि को इक्विटी में कन्वर्ट करने का फैसला लिया गया है। इस कन्वर्जन के परिणामस्वरूप प्रमोटर समेत कंपनी के सभी वर्तमान शेयर धारकों की हिस्सेदारी डाइल्यूट हो जाएगी। इस हिसाब से सरकार Vodafone Idea में एक तिहाई हिस्सेदारी लेगी। इस ब्याज की नेट प्रेजेंट वैल्यू (NPV)करीब 16,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह अनुमान दूरसंचार विभाग की पुष्टि के अधीन है।
