दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) की कंपनी, बर्कशायर हैथवे इंक (Berkshire Hathaway Inc) ने एपल (Apple) में अपनी हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी तक घटा ली है। इस भारी बिकवाली के चलते वॉरेन बफे के पास मौजूद कैश भंडार अब 276.9 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बर्कशायर हैथवे ने इसके अलावा दूसरी तिमाही के दौरान कई कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेची है। बर्कशायर ने शनिवार 3 अगस्त को एक बयान में बताया कि उसने दूसरी तिमाही के दौरान शुद्ध आधार पर कुल 75.5 अरब डॉलर के शेयर बेचे। हालांकि बर्कशायर ने यह नहीं बताया कि उसने इसमें से एपल में कितने के शेयर बेचे।
