Yudiz Solutions IPO Listing: डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी युडिज सॉल्यूशन्स (Yudiz Solutions) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। आईपीओ का सबसे अधिक खुदरा निवेशकों का हिस्सा सब्सक्राइब हुआ था और आज इसकी मजबूत लिस्टिंग ने उन्हें सबसे अधिक खुशी दी। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 165 रुपये के भाव पर जारी हुए थे। आज यह 185 रुपये पर लिस्ट हुआ है यानी कि 12 फीसदी लिस्टिंग गेन (Yudiz Solutions Listing Price) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों की तेजी नहीं थमी और 191 रुपये तक पहुंच गए थे। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते भाव नरम हुए और दिन के आखिरी में 181.90 रुपये (Yudiz Solutions Share Price) पर बंद हुए यानी कि हर शेयर पर आईपीओ निवेशक 10 फीसदी मुनाफे में हैं।
