Get App

Zomato Share Price: एक महीने में 27% चढ़ गया जोमैटो, मुनाफा बुक करें या अभी और बढ़ेगा मुनाफा?

Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयर एक महीने में 27 फीसदी मजबूत हुआ है। आज भी इंट्रा-डे में यह 5 फीसदी उछलकर 66 रुपये के पार पहुंच गया था। हालांकि यह अभी भी इश्यू प्राइस से नीचे है। मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे तेजी के आसार देख रहे हैं। जानिए जोमैटो में निवेश के लिए कैसी स्ट्रैटजी बनाई जाए

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 04, 2023 पर 6:40 PM
Zomato Share Price: एक महीने में 27% चढ़ गया जोमैटो, मुनाफा बुक करें या अभी और बढ़ेगा मुनाफा?
Zomato के शेयरों में अच्छी तेजी है लेकिन यह अभी भी इश्यू प्राइस से नीचे है। इसके शेयरों की घरेलू मार्केट में 23 जुलाई 2021 को एंट्री हुई थी और इसके शेयर 76 रुपये के भाव पर जारी हुए थे।

Zomato Share Price: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा। इसके शेयर इंट्रा-डे में 5 फीसदी उछलकर 66.60 रुपये पर पहुंच गए। इसके शेयर 5 दिसंबर 2022 के बाद के हाई लेवल पर पहुंच गए और पिछले एक महीने में यह 27 फीसदी ऊपर चढ़ा है जबकि इसी दौरान इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) चार फीसदी से कम ही मजबूत हुआ। अब आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक इसकी तेजी यहीं नहीं थमने वाली है और यह मौजूदा लेवल से 6 फीसदी से भी ऊपर उछल सकता है। इसके शेयर आज 3.47 फीसदी के उछाल के साथ 65.63 रुपये पर बंद हुआ।

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/Ahdt571sRaI" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen></iframe>

ब्रोकरेज को Zomato पर क्यों है भरोसा

मोतीताल ओसवाल के मुताबिक देश में फूड डिलीवरी कारोबार अभी शुरुआती अवस्था में है और इसमें ग्रोथ की काफी गुंजाइश है। इस सेगमेंट में जोमैटो के दबदबे के चलते ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-25 के बीच यह 29 फीसदी के सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है। हालांकि मैनेजमेंट का अनुमान है कि यह वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2024 में मुनाफे में आ सकती है और अगले वित्त वर्ष 2024-25 में ब्रेक-इवन स्थित में पहुंच सकती है। ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में इसका मार्जिन वित्त वर्ष 2022 में 5.3 फीसदी से बढ़कर 33.5 फीसदी पर पहुंच सकता है। इन सब वजहों से मोतीलाल ओसवाल ने इसमें निवेश के लिए 70 रुपये के टारगेट पर पैसे लगाने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें