Today News Highlights: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मिजोरम में विधानसभा का चुनाव 7 नवंबर को होगा। जबकि छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। वहीं, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। इसके अलावा राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 नवंबर को होगा। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। सभी राज्यों में मतगणना 3 दिसंबर को एक साथ होगी
अपडेटेड Oct 09, 2023 पर 07:10 PM