Budget 2024 न्यूज़

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने पहनी बिहार मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी, जानें क्या है इसका मतलब

Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन मधुबनी कला की साड़ी पहनी है। ये साड़ी पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को श्रद्धांजलि देने के लिए पहनी हैं। जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच बढ़ाने के लिए मधुबनी गईं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की और बजट के दिन इसे पहनने के लिए कहा। आज वह उसी साड़ी में नजर आ रही है। साल 2019 से लेकर अब तक संसद में आम बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर बार अलग-अलग साड़ियां पहनी। तस्वीरों में देखे

अपडेटेड Feb 01, 2025 पर 10:21 AM

मल्टीमीडिया

वेदांता खरीदें या NALCO? जानिए ब्रोकरेज की पसंद

Metal Stocks: पिछले हफ्ते निफ्टी 22500 के निचले स्तर से रिकवर होते हुए 25000 के पार पहुंच गया। इस तेजी के बीच अब निवेशक धड़ाधड़ खरीदारी कर रहे हैं और ब्रोकरेज फर्म भी बुलिश हो रहे हैं। मेटल सेक्टर की बात करें तो वेदांता (Vedanta) खरीदें या नालको (NALCO), इसे लेकर उलझन है तो जानिए ICICI सिक्योरिटीज की स्ट्रैटेजी क्या है

अपडेटेड Nov 10, 2026 पर 00:12