Ujjwal Nikam on BJP Ticket: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र के मुंबई नार्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से पूनम महाजन का टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनकी जगह जाने-माने वकील उज्ज्वल देवराव निकम को उम्मीदवार बनाया है। निकम सीनियर सरकारी वकील है और उन्होंने 26/11 आतंकी हमले में कसाब को फांसी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई थी। 26/11 आतंकी हमले के अलावा भी वह कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकार की ओर से पेश हो चुके हैं
अपडेटेड Apr 27, 2024 पर 07:42 PM