Get App

BMW India और Toyota Kirloskar अप्रैल से बढ़ाने जा रही है अपनी गाड़ियों की कीमतें, जानिए पूरी डिटेल

Toyota Kirloskar ने अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। कंपनी अपने सभी मॉडलों की कीमते में 1 अप्रैल के प्रभावी तिथी से 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर रही है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 26, 2022 पर 2:35 PM
BMW India और Toyota Kirloskar अप्रैल से बढ़ाने जा रही है अपनी गाड़ियों की कीमतें, जानिए पूरी डिटेल
इसके अलावा BMW के डीलरशिप के जरिए कई बने बनाए मॉडल भारत में बेचे जाते है।

लग्जरी कार मेकर BMW India ने शुक्रवार को बताया है कि वह अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 1 अप्रैल 2022 की प्रभावी तिथी से 3.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी के कारण उत्पादन लागत में हुई बढ़ोतरी से निपटने के लिए की जा रही है।

जर्मन कार मेकर BMW India ने इस बारे में जारी अपने स्टेटमेंट में कहा है कि कंपनी के गाड़ियों की कीमत में की जाने वाली यह बढ़ोतरी कच्चे माल और लॉजिस्टिक्स की लागत में आई बढ़ोतरी की वजह से की जा रही है।

बता दें कि कंपनी भारत में देश में ही बनी कई कार बेचती है। जिसमें 2 Series Gran Coupe, 3 Series, 3 Series Gran Limousine, M 340i, 5 Series, 6 Series Gran Turismo, 7 Series, X1, X3, X4, X5, X7 और MINI Countryman जैसे प्रोडक्ट शामिल है।इसके अलावा BMW के डीलरशिप के जरिए कई बने बनाए मॉडल भारत में बेचे जाते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें