Get App

July Auto Sales | मारुति सुजुकी की बिक्री 8.3% बढ़ी, जानिए दूसरी ऑटो कंपनियों की कैसी रही चाल

जुलाई 2022 में टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री 52 फीसदी बढ़कर 78,978 यूनिट रही है जो कि जुलाई 2021 में 51,981 यूनिट रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 3:19 PM
July Auto Sales | मारुति सुजुकी की बिक्री 8.3% बढ़ी, जानिए दूसरी ऑटो कंपनियों की कैसी रही चाल
जुलाई 2022 में मारुति सुजुकी की कुल ऑटो बिक्री सालाना आधार पर 8.3 फीसदी की बढ़त के साथ1.75 लाख यूनिट पर रही है

आज देश की दिग्गज ऑटो कंपनियों ने जुलाई महीने के अपने बिक्री आकंड़े जारी कर दिए है। आइए डालते है इन आंकड़ों पर एक नजर।

जुलाई 2022 में मारुति सुजुकी की कुल ऑटो बिक्री सालाना आधार पर 8.3 फीसदी की बढ़त के साथ1.75 लाख यूनिट पर रही है जबकि जुलाई 2021 में कंपनी ने 1.62 लाख यूनिट की बिक्री की थी। वहीं नोमुरा ने अनुमान किया था कि जुलाई में मारुति की बिक्री 1.76 लाख यूनिट रहेगी।

साल-दर-साल आधार पर जुलाई 2022 में मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री 1.41 लाख यूनिट से बढ़कर 1.55 लाख यूनिट पर आ गई है। इस अवधि में कंपनी की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 10.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें