Get App

Sep Auto sales: कल आयेंगे सितंबर के ऑटो बिक्री के आंकड़े, 4-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री होने का अनुमान

सितंबर महीने के ऑटो बिक्री के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रह सकते हैं। गाड़ियों की बिक्री के कारोबार को फेस्टिव सीजन का फायदा मिल सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Sep 30, 2022 पर 4:19 PM
Sep Auto sales: कल आयेंगे सितंबर के ऑटो बिक्री के आंकड़े, 4-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री होने का अनुमान
Maruti के कारों की बिक्री में सितंबर 2021 की बिक्री से दोगुनी बढ़ सकती है। सितंबर 2022 में कंपनी के कारों की बिक्री 106.6% बढ़कर 178500 गाड़ियां रह सकती है

ऑटो कंपनियां कल सितंबर के बिक्री आंकड़ों का ऐलान करने जा रही है। इस महीने सेल्स में अच्छी बढ़त की उम्मीद है। वहीं बाजार की आज की तेजी में निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट उछल गया। ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक्स ने आज रफ्तार पकड़ी। मारुति, अशोक लीलैंड और हीरो मोटो 2% चढ़े।

सितंबर में ऑटो बिक्री अनुमान बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि अबकी बार ऑटो बिक्री के आंकड़े अच्छे रहने की उम्मीद है। फेस्टिवल मांग से ऑटो बिक्री को सपोर्ट मिलेगा। इसकी वजह के अबकी बार सितंबर में 4-व्हीलर की रिकॉर्ड बिक्री होने का अनुमान जताया गया है।

यतिन ने आगे कहा कि सितंबर में ऑटो की बिक्री में कमर्शियल सेगमेंट में ट्रक डिमांड मजबूत रहेगी। वहीं टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो इसमें घरेलू मांग में मजबूती संभव है। हालांकि सितंबर महीने के आंकड़ों में टू-व्हीलर सेगमेंट में एक्सपोर्ट में कमजोरी देखने को मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें