Get App

Android और Chrome यूजर्स सावधान, CERT-In को मिली हैं खामियां; अटैकर्स लगा सकते हैं सेंध

ये खामियां कई Android डिवाइस को प्रभावित करती हैं, जिनमें Android 12, Android 12L, Android 13 और Android 14 पर चलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट शामिल हैं। Chrome में dawn में अनइनीशियलाइज्ड यूज, वेबट्रांसपोर्ट में आउट ऑफ बाउंड्स रीड और dawn में अपर्याप्त डेटा वैलिडेशन के कारण सुरक्षा खामियां पाई गई हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 05, 2024 पर 9:12 AM
Android और Chrome यूजर्स सावधान, CERT-In को मिली हैं खामियां; अटैकर्स लगा सकते हैं सेंध
इन खामियों को 'हाई' सिवेरिटी के तौर पर क्लासिफाई किया गया है।

Android पर रन करने वाली डिवाइसेज और Google Chrome ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाएं। भारत में सरकार की ओर से Android ऑपरेटिंग सिस्टम और Google Chrome ब्राउजर के कई वर्जंस के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Android ऑपरेटिंग सिस्टम और Chrome ब्राउजर में कई सुरक्षा खामियां पाई हैं और उन्हें 'हाई' सिवेरिटी के तौर पर क्लासिफाई किया है यानि कि काफी गंभीर करार दिया है।

सरकारी एजेंसी ने कहा है कि Android में सुरक्षा खामियां, अटैकर्स को टारगेटेड सिस्टम में संवेदनशील जानकारी तक अनऑथराइज्ड एक्सेस हासिल करने, प्रिवलेज्ड एक्सेस हासिल करने और मनमाना कोड रिमोटली एग्जीक्यूट करने की इजाजत दे सकती हैं।

कौन सी Android डिवाइस प्रभावित

CERT-In के मुताबिक, खामियां Android में फ्रेमवर्क, सिस्टम, कर्नेल, आर्म कंपोनेंट्स, इमेजिनेशन टेक्नोलोजिज, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वालकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स में खामियों के कारण मौजूद हैं। ये खामियां कई Android डिवाइस को प्रभावित करती हैं, जिनमें Android 12, Android 12L, Android 13 और Android 14 पर चलने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें