Get App

दमदार बैटरी के साथ Vivo Y55s 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ

Vivo Y55s 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर की ताकत है। यह डिवाइस 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आती है और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज से लैस है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 6:39 PM
दमदार बैटरी के साथ Vivo Y55s 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
6,000mAh की बैटरी फोन में दी गई है, जिसे USB टाइप-सी पोर्ट और 18W चार्जर से फुल किया जा सकता है।

वीवो ने उसकी Y सीरीज में एक नए 5G स्‍मार्टफोन Vivo Y55s 5G को लॉन्‍च कर दिया है। यह कंपनी नया 5G स्मार्टफोन है जिसे (Vivo Smartphone) बजट रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि इस स्मार्टफोन के लिए एक लिस्टिंग अब कंपनी की वेबसाइट पर लाइव है, लेकिन यह कब तक बिक्री के लिए जाएगा, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo Y55s 5G स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत CNY 1,699 यानि करीब 20,200 रुपये है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसमें ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर शामिल है।

अगले 12 महीने में निफ्टी छु सकता है 20,200 का लेवल, Axis Securities के पसंदीदा इन शेयरों पर लगाए दांव होगी शानदार कमाई

Vivo Y55s 5G में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर की ताकत है। यह डिवाइस 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आती है और 8GB रैम व 128GB स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन में 6.58 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है। 6,000mAh की बैटरी फोन में दी गई है, जिसे USB टाइप-सी पोर्ट और 18W चार्जर से फुल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें