Get App

Asia Cup: भारत से हार के बाद फवाद चौधरी ने पाक सरकार को ठहराया दोषी, कहा – 'सरकार ही मनहूस है'

Asia Cup: पूर्व पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने शाहबाज शरीफ सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार को देश के लिए बदकिस्मत बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2022 पर 11:55 AM
Asia Cup: भारत से हार के बाद फवाद चौधरी ने पाक सरकार को ठहराया दोषी, कहा – 'सरकार ही मनहूस है'
फवाद हुसैन ने कहा कि पाक टीम की गलती नहीं है। आयातित सरकार 'मनहूस' है।

Asia Cup: एशिया कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुकी है। इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को पांच विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इसको लेकर पाक टीम की जमकर आलोचना हो रही है। पाक नेताओं ने बयानबाजियां भी शुरू कर दी हैं। पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने मौजूदा पाकिस्तानी सरकार को ही मनहूस करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दुबई में मैच हारना टीम की गलती नहीं है, क्योंकि वर्तमान सरकार ही 'मनहूस' है।

सरकार को ठहराया दोषी

फवाद हुसैन ने एक ट्वीट में कहा, यह टीम की गलती नहीं है है। आयातित सरकार बदकिस्मत है। उन्होंने कहा कि अपने खिलाड़ियों के प्रति पाकिस्तान सरकार की लापरवाही को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, इस महीने की शुरुआत में कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान एक पाकिस्तानी मीडियाकर्मी शिराज हसन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैली की तुलना पड़ोसी देश के नेताओं के रवैये से की थी। फवाद ने ट्वीट में #indiavspakistan हैशटैग का इस्तेमाल किया है। बता दें कि इमरान खान की सरकार में फवाद चौधरी सूचना एंव प्रसारण मंत्री रहे थे। मौजूदा समय में शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री हैं।

IND vs PAK Live: टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से दी मात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें