Get App

Elon Musk की हो सकती है Twitter, Tesla के CEO ने 100% स्टेक के लिए 54.20 डॉलर/शेयर का दिया ऑफर

एलॉन मस्क ने कहा, मेरा ऑफर सबसे अच्छा और फाइनल है। अगर इसे स्वीकार नहीं किया जाता है तो मैं शेयरहोल्डर के रूप में अपनी पोजिशन पर फिर से विचार करूंगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2022 पर 5:18 PM
Elon Musk की हो सकती है Twitter, Tesla के CEO ने 100% स्टेक के लिए 54.20 डॉलर/शेयर का दिया ऑफर
टेस्ला के सीईओ के ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के खुलासे के एक हफ्ते के बाद यह बात सामने आई है

Elon Musk offers to buy Twitter : एलॉन मस्क ने 54.20 रुपये प्रति शेयर की दर से ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया है। मस्क ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया कंपनी को पूरी तरह प्राइवेट बनने की जरूरत है। टेस्ला के सीईओ के ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के खुलासे के एक हफ्ते के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

मौजूदा स्थिति में आगे नहीं बढ़ सकती कंपनी

मस्क ने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर (Bret Taylor) को इस संबंध में एक लेटर लिखा है और इस बारे में एक सिक्योरिटीज फाइलिंग में खुलासा किया है। मस्क ने लिखा, “मैंने Twitter में निवेश किया है, क्योंकि मैं दुनिया भर में फ्री स्पीच के लिए इस प्लेटफॉर्म की क्षमताओं को जानता हूं। मैं मानता हूं कि एक डेमोक्रेसी के लिए फ्री स्पीच बेहद जरूरी है।”

मस्क के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनी को निजी बनने की जरूरत है क्योंकि मौजूदा हालात में वह “न तो आगे बढ़ सकती है, न ही सेवा दे सकती है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें