Get App

Iran Blasts: ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मजार के पास बम ब्लास्ट, 73 लोगों की मौत

Kerman Blasts: ये धमाके करमान प्रांत के केरमान शहर (Saheb al-Zaman Mosque in Kerman) की साहेब अल-जमान मस्जिद के पास हुए हैं। सरकारी मीडिया ने कहा कि बम विस्फोटों में कम से कम 170 लोग घायल भी हुए हैं। ईरान की Tasnim न्यूज एजेंसी ने जानकार सूत्रों के हवाले से कहा, "भीड़ के बीच बमों से भरे दो बैगों में अचानक विस्फोट हो गया"

Akhileshअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 8:08 PM
Iran Blasts: ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मजार के पास बम ब्लास्ट, 73 लोगों की मौत
Iran Blasts: ईरानी जनरल बगदाद में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारे गए थे

Iran Blasts: अमेरिकी ड्रोन हमले में चार साल पहले मारे गए ईरान के दिवंगत सैन्य जनरल कासिम सुलेमानी (General Qassem Soleimani) की कब्र के पास बुधवार को हुए दो विस्फोटों में 73 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक सुलेमानी की मौत की चौथी बरसी पर हो रहे समारोह के दौरान ये धमाके हुए। ये विस्फोट सैकड़ों ईरानियों की भीड़ के बीच हुए, जो सुलेमानी की बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

मारे गए सैन्य नेता ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प के प्रमुख थे। वह बगदाद में अमेरिका द्वारा किए गए ड्रोन हमले में मारे गए थे। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, ईरान के उप-गवर्नर ने जनरल के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में धमाके और 73 लोगों की मौत की घटना को 'आतंकवादी' हमला करार दिया। अमेरिका ने जनरल कासिम सुलेमानी को साल 2020 में एक ड्रोन हमले में मार दिया था।

BBC के मुताबिक, ये धमाके करमान प्रांत के केरमान शहर (Saheb al-Zaman Mosque in Kerman) की साहेब अल-जमान मस्जिद के पास हुए हैं। सरकारी मीडिया ने कहा कि बम विस्फोटों में कम से कम 170 लोग घायल भी हुए हैं। ईरान की Tasnim न्यूज एजेंसी ने जानकार सूत्रों के हवाले से कहा, "भीड़ के बीच बमों से भरे दो बैगों में अचानक विस्फोट हो गया।" सोशल मीडिया पर वायरल ऑनलाइन फुटेज में भीड़ को भागते हुए देखा गया। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें