Iran-Israel Crisis: इजरायल और इरान में बढ़ते टेंशन के बीच दुनिया भर के बाकी बड़े देश भी अब सतर्क हो गए हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी बुधवार को मिडिल ईस्ट में संकट पर चर्चा करने के लिए ग्रुप ऑफ सेवन (G7) के नेताओं की एक बैठक की मेजबानी करेंगी। यह जानकारी उनके ऑफिस ने दी है। बता दें कि मंगलवार देर रात इरान ने इजरायल पर करीब 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी। हालांकि, इससे जान मान को हुए नुकसान की अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।