Get App

क्या पाकिस्तान में पीएम शहबाज शरीफ और इमरान खान के आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच पिस रहे हैं आम लोग?

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से समय पर आर्थिक मदद नहीं मिली तो पाकिस्तान डिफॉल्ट कर सकता है। यह इतिहास में पाकिस्तान का दूसरा डिफॉल्ट होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2022 पर 3:37 PM
क्या पाकिस्तान में पीएम शहबाज शरीफ और इमरान खान के आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच पिस रहे हैं आम लोग?
पाकिस्तान में फरवरी से इनफ्लेशन तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी में यह 12.2 फीसदी था। मार्च में यह 12.7 फीसदी पर पहुंच गया। अप्रैल में यह 13.4 फीसदी पर पहुंच गया।

पाकिस्तान (Pakistan) में शुरू हुआ राजनीतिक संकट अब आर्थिक संकट में बदल रहा है। महंगाई तेजी से पांव पसार रही है। सरकार के पास पैसा खत्म हो रहा है। सिर्फ दो महीने के आयात के लिए विदेशी मुद्रा भंडार बचा है। इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (shehbaz sharif) और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से समय पर आर्थिक मदद नहीं मिली तो पाकिस्तान डिफॉल्ट कर सकता है। यह इतिहास में पाकिस्तान का दूसरा डिफॉल्ट होगा। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मौजूदा हालात के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार बताया है।

पाकिस्तान में फरवरी से इनफ्लेशन तेजी से बढ़ रहा है। फरवरी में यह 12.2 फीसदी था। मार्च में यह 12.7 फीसदी पर पहुंच गया। अप्रैल में यह 13.4 फीसदी पर पहुंच गया। आटा, दूध, ब्रेड, फल-सब्जियों सहित रोजमर्रा की चीजें की कीमतें आसमान में पहुंच गई है। सत्ता बदलने के बावजूद लोगों को महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। इस हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद लोगों में सरकार के खिलाफ जबर्दस्त गुस्सा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें