Israel Attack on Lebanon: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष गहराता जा रहा है। इजरायल ने गुरुवार की सुबह लेबनान में मध्य बेरूत पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। इजरायल ने कहा कि उसने बेरूत पर सटीक हवाई हमला किया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा सूत्र ने कहा कि इजरायल ने संसद के करीब मध्य बेरूत के बाचौरा क्षेत्र में एक इमारत को निशाना बनाया।
