Israel-Palestine War: इजराइली सरकार ने युद्ध की औपचारिक घोषणा कर दी है। साथ ही आतंकी समूह हमास के अप्रत्याशित हमले का बदला लेने के लिए 'अहम सैन्य कदम' उठाने को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ उसने गाजा पट्टी में बमबारी तेज कर दी है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के मृतकों की संख्या 1,100 के पार चली गई है और हजारों लोग घायल हैं। हमास के हमले के 40 घंटे से अधिक समय बाद अब भी इजराइली सेना कई स्थानों पर छिपे आतंकवादियों से लड़ रही है। इजराइल में कम से कम 700 लोगों के मारे जाने की खबर है और गाजा में 413 लोग मारे गए हैं। इजराइल में पिछले कई दशकों में इतने ज्यादा लोगों की मौत नहीं देखी गई।
