Pakistan Economic Crisis: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) के पास विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पास सिर्फ छह हफ्तों तक आयात को बनाए रखने के पैसे बचे हैं। खाने-पीने की चीजों में भयंकर बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लोन के लिए दुनिया के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। चीन, सऊदी अरब और UAE जैसे उसके दोस्त देशों ने अब हाथ खींच लिए हैं। पाक अब IMF से कर्ज लेने के लिए मदद की भीख मांग रहा हैं। विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने लगभग सभी आयातों को रोक दिया है। एक तत्काल बेलआउट पैकेज के बारे में बात करने के लिए IMF की एक टीम इस सप्ताह देश का दौरा करने वाली है।
