Pakistan Floods: पाकिस्तान (Pakistan) वर्तमान में दशकों में सबसे घातक प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster) का सामना कर रहा है। मानसूनी मौसम में आई बाढ़ (Flood) ने 1,100 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। 10 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है और देश का लगभग एक तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया है। इस सब के चलते पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद के दरवाजे भी खुल गए हैं। कैश की तंगी से जूझ रही शहबाज शरीफ सरकार संकट से निपटने के लिए लगातार मदद की गुहार लगा रही थी।
