Get App

रूस 105 साल बाद विदेशी कर्ज चुकाने में नाकाम रहा, क्या उसके पास पैसा नहीं बचा है?

रूस को दो यूरोबॉन्ड्स पर 10 करोड़ डॉलर का इंटरेस्ट चुकाना 26 जून तक चुकाना था। लेकिन, वह इंटरेस्ट चुकाने में नकाम रहा। दरअसल, यह इंटरेस्ट उसे 27 जून को ही चुकाना था। लेकिन, खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए उसे 30 दिन का ग्रेस पीरियड मिला था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 11:41 AM
रूस 105 साल बाद विदेशी कर्ज चुकाने में नाकाम रहा, क्या उसके पास पैसा नहीं बचा है?
100 साल से ज्यादा वक्त यानी रूसी क्रांति (1917) के बाद से रूस ने कभी विदेशी कर्ज पर डिफॉल्ट नहीं किया था।

रूस ने 1917 के बाद पहली बार विदेशी कर्ज पर डिफॉल्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। इससे रूस ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम से और कदम दूर हो गया है। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका सहित पश्चिमी देश पहले ही रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं।

ब्लमूबर्ग ने कहा है कि रूस को दो यूरोबॉन्ड्स पर 10 करोड़ डॉलर का इंटरेस्ट चुकाना 26 जून तक चुकाना था। लेकिन, वह इंटरेस्ट चुकाने में नकाम रहा। दरअसल, यह इंटरेस्ट उसे 27 जून को ही चुकाना था। लेकिन, खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए उसे 30 दिन का ग्रेस पीरियड मिला था।

दो सूत्रों ने रायटर्स को बताया है कि रूसी यूरोपबॉन्ड्स के दो इनवेस्टर्स ने सोमवार को कहा कि उन्हें इंटरेस्ट पेमेंट नहीं मिला है। हालांकि, इस डिफॉल्ट की पुष्टि इंटरनेशनल रेटिंग कंपनियां करेंगी। इस बारे में उनके जल्द बताने की उम्मीद है।

रूस ने हर डिफॉल्ट को आर्टिफिशयल बताया है। उसका कहना है कि उसके पास कर्ज चुकाने के लिए पैसे हैं। लेकिन, प्रतिबंध की वजह से वह विदेश में रखे अपने विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें