Russia-Ukraine war: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए है। यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) के अलावा लवीव (Lviv) और खारकीव (Kharkiv) जैसे शहरों में में रूसी सेना ने जहां हवाई हमले किए हैं। वहीं मरियापोल शहर (Mariupol) में रूस और यूक्रेनी सेना में आमने-सामने लड़ाई चल रही है। इसके अलावा रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर शनिवार को रूस में आने पर प्रतिबंध लगा दिया। रूस अपने एक युद्धपोत को काला सागर में हमला कर डुबाए जाने की घटना और यूक्रेनी सेना द्वारा रूसी इलाको में हमले किए जाने से काफी नाराज है।
