Get App

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी सेना ने वापस जीता कीव से सटा Brovary शहर, जानिए जंग से जुड़े सभी अपडेट

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 38वां दिन है, यूक्रेन ने कहा कि रूस के हमले से उसकी अर्थव्यवस्था इस साल 40% तक घट सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 4:22 PM
Russia-Ukraine War: यूक्रेनी सेना ने वापस जीता कीव से सटा Brovary शहर, जानिए जंग से जुड़े सभी अपडेट
Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने दावा किया कि रूस की सेना उसकी उत्तरी इलाके से 'तेजी से पीछे हट' रही है

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 38वां दिन है। यूक्रेन ने मंगलवार को दावा किया कि रूस की सेना उसकी उत्तरी इलाके से 'तेजी से पीछे हट' रही है। वहीं ब्रिटिश खुफिया एजेंसी ने बताया कि कीव के आसपास यूक्रेनी सेना तेजी से इलाकों पर वापस कब्जा करती जा रही है और रूसी सेना यहां से पीछे हट रही है।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने एक नियमित बुलेटिन में बताया कि रूसी सेना राजधानी कीव के पास स्थित होस्टोमेल एयरपोर्ट से वापस हट रही है, जिसके लिए जंग के पहले दिन से दोनों सेनाओं में लड़ाई हो रही थी।

40% घट सकती है यूक्रेन की इकोनॉमी

यूक्रेन के इकोनॉमी मिनिस्टर ने कहा कि रूसी आक्रमण के चलते यूक्रेन की अर्थव्यवस्था साल 2022 की पहली तिमाही में करीब 16 फीसदी, जबकि पूरे साल में 40 फीसदी तक घट सकती है। मिनिस्टर ने बताया कि ये प्रांरभिक अनुमान है। उन्होंने कहा कि रूसी आक्रमण के चलते दूरस्थ इलाकों की अर्थव्यस्था सबसे अधिक प्रभावित होगी, जहां सप्लाई की भारी किल्लत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें