Get App

Texas Migrant Deaths: साल 2000 के बाद से, 300 से ज्यादा प्रवासियों की तस्करी के दौरान दम घुटने से हुई मौत

Texas Migrant Deaths: टेक्सास के सैन एंटोनियो में 46 प्रवासियों की मौत के बाद, हम यहां कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां एक देश से दूसरे देश में तस्करी के दौरान प्रवासियों की दम घुटने से मौत हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2022 पर 12:52 PM
Texas Migrant Deaths: साल 2000 के बाद से, 300 से ज्यादा प्रवासियों की तस्करी के दौरान दम घुटने से हुई मौत
300 से ज्यादा प्रवासियों की तस्करी के दौरान दम घुटने से हुई मौत (FILE PHOTO)

Texas Migrant Deaths: हर इंसान अपने और अपनों के लिए एक बेहतर जीवन चाहता है। इसके लिए ज्यादातर लोग अपने वर्तमान ठिकानों को छोड़कर दूसरे इलाकों तक में जाते हैं, जिसे हम प्रवास या पलायन (Migration) कहते हैं। इसे एक तरह का संकट भी माना गया है। ऐसे ही वैश्विक प्रवासी संकट (Migration Crisis) हर साल सैकड़ों लोगों की मौत का कारण भी बनते हैं। युद्ध, जलवायु परिवर्तन और राजनीतिक उथल-पुथल के कारण सैंकड़ों की तादाद में लोग पलायन करने को मजबूर होते हैं। ज्यादातर लोग वैश्विक दक्षिण के देशों से बेहतर जीवन जीने के लिए विकसित देशों में जाना चाहते हैं।

जबकि दूसरी तरफ देश, शरणार्थियों को अनुमति देने के मामले में तेजी से रूढ़िवादी होते जा रहे हैं। ऐसे में कई प्रवासी विकसित देशों में घुसने के लिए अवैध तरीके अपनाते हैं। जिसके चलते अक्सर वे घायल हो जाते हैं या अपनी जान गंवा बैठते हैं।

अमेरिका पिछले ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन नियमों को कड़ा दिया था। ऐसे में पिछले पांच सालों में कई प्रवासी अमेरिका में घुसने के लिए मानव तस्करी तक के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से बड़ी तादाद में लोगों की मौत भी हो रही है।

सीरिया में युद्ध और ISIS के उदय के बाद यूरोपीय देशों में घुसने की कोशिश करते समय दूसरी जगहों पर भी प्रवासियों की मौत हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें