Get App

'जो भी टिकट मिले लेकर तुरंत निकलें' अमेरिका, ब्रिटेन ने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने का कहा, इजरायल से बढ़ रहा है तनाव

Middle East Tension: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष और युद्ध की आशंका के बीच, वहीं ब्रिटेन सरकार ने भी शनिवार को लेबनान में अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह किया। स्वीडन दुश्मनी बढ़ने के डर से बेरूत में अपना दूतावास बंद करने वाला पहला देश था। इसने अपने नागरिकों से शनिवार को लेबनान छोड़ने की अपील की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2024 पर 11:18 PM
'जो भी टिकट मिले लेकर तुरंत निकलें' अमेरिका, ब्रिटेन ने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने का कहा, इजरायल से बढ़ रहा है तनाव
अमेरिका, ब्रिटेन ने नागरिकों से तुरंत लेबनान छोड़ने का कहा, इजरायल से बढ़ रहा है तनाव

लेबनान में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों से 'कोई भी टिकट' लेकर तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। US ने इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध और क्षेत्रीय संघर्ष बढ़ने की आशंकाओं के बीच ये एडवाइजरी जारी की है। दूतावास के बयान में कहा गया है कि फ्लाइट सस्पेंड और रद्द होने के बावजूद, "लेबनान छोड़ने के लिए और भी कई कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन उपलब्ध हैं।"

इसमें कहा गया, "हम लेबनान छोड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों से ये कहना चाहते हैं कि किसी भी तरह का टिकट बुक कर लें, भले ही वो फ्लाइट तुरंत उड़ान न भरने वाली हो या फिर वो किसी भी दूसरे रूट से जाने वाली हो।"

ब्रिटने ने भी तुरंत निकलने को कहा

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष और युद्ध की आशंका के बीच, वहीं ब्रिटेन सरकार ने भी शनिवार को लेबनान में अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने का आग्रह किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें