Get App

7th Pay Commission: इस राज्य ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर किया 50%, बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Commission: मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। दिवाली के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने DA को 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2024 पर 8:03 PM
7th Pay Commission: इस राज्य ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर किया 50%, बढ़कर आएगी सैलरी
7th Pay Commission: मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

7th Pay Commission: मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। दिवाली के मौके पर मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने DA को 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। ये नया डीए 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। इस फैसले की जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी बढ़ा था DA

यह कदम उस समय उठाया गया है जब कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% हो गया है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए कहा किसभी को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि यह DA में वृद्धि की खुशी दिवाली और राज्य स्थापना दिवस के साथ दोगुनी हो गई है। 1 नवंबर 1956 को अविभाजित मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी और 1 नवंबर 2000 को इससे छत्तीसगढ़ अलग होकर एक नया राज्य बना था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें