Akshaya Tritiya Gold Buying: आज 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो केवल शुभ मुहूर्त ही नहीं, बल्कि टैक्स के नियमों को समझना भी जरूरी है। फिजिकल गोल्ड, डिजिटल गोल्ड और ETF, हर विकल्प पर टैक्स अलग तरह से लगता है, जो आपके मुनाफे को प्रभावित कर सकता है। आइए आपको बताते हैं गोल्ड पर लगने वाले टैक्स का पूरा गणित।
