Get App

Ayushman Vay Vandana: दिल्ली में बुजुर्गों को मुफ्त में मिलेगा ₹10 लाख का हेल्थ कवर, जानें लाभ उठाने का पूरा प्रोसेस

Ayushman Vay Vandana: दिल्ली सरकार ने 'आयुष्मान वय वंदना' योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 70 साल और इससे ऊपर के बुजुर्गों को ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य कवर मिलेगा। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के साथ योजना की पूरी डिटेल।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 28, 2025 पर 9:32 PM
Ayushman Vay Vandana: दिल्ली में बुजुर्गों को मुफ्त में मिलेगा ₹10 लाख का हेल्थ कवर, जानें लाभ उठाने का पूरा प्रोसेस
Ayushman Vay Vandana में ₹5 लाख केंद्र सरकार और ₹5 लाख दिल्ली सरकार देगी।

Ayushman Vay Vandana: दिल्ली सरकार ने 'आयुष्मान वय वंदना' योजना की शुरुआत की है। इसके तहत 70 साल और इससे ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को ₹10 लाख तक का हेल्थ कवर दिया जाएगा। इसमें ₹5 लाख केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) से दिए जाएंगे। वहीं, बाकी ₹5 लाख का अतिरिक्त कवर दिल्ली सरकार देगी।

ये हेल्थ कार्ड पूरे मेडिकल रिकॉर्ड को स्टोर करेंगे, नियमित चेक-अप्स को आसान बनाएंगे और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जो व्यक्ति 70 साल या उससे ऊपर हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए सिर्फ दो चीजें चाहिए, दिल्ली का निवासी होना और आधार कार्ड।" दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक, यह योजना पोर्टेबल है, यानी दिल्ली से बाहर रहने वाले दिल्ली के निवासी भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

आयुष्मान वय वंदना योजना के पात्रता

  • आवेदक की आयु 70 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें