Bank Holiday: आज यानी 19 मार्च 2026 को भी कई शहरों में बैंक की छुट्टी है। गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष और नवरात्र के पहले दिन के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इनमें मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, पणजी, इंफाल, जम्मू और श्रीनगर जैसे शहर शामिल हैं। मार्च महीने में त्योहारों की वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक अलग-अलग दिनों पर बंद रह रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक साथ नहीं होते, इसलिए कुछ जगहों पर बैंक बंद रहते हैं तो बाकी शहरों में काम सामान्य चलता रहता है।
