Bank Holiday on Janmashtami: अगर आप जन्माष्टमी के दिन बैंक का कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। इस बार जन्माष्टमी शनिवार 16 अगस्त 2025 को है, जो महीने का तीसरा शनिवार भी है। आमतौर पर तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, लेकिन त्योहार के कारण कई जगह बैंक बंद रहेंगे।
जन्माष्टमी के दिन यहां बंद रहेंगे बैंक
RBI की लिस्ट के मुताबिक 16 अगस्त को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, जम्मू, श्रीनगर और चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
यहां खुले रहेंगे बैंक
वहीं, दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, गोवा और हिमाचल प्रदेश में बैंक पूरी तरह खुले रहेंगे और सामान्य कामकाज होगा।
यानी अगर आप दिल्ली या मुंबई में हैं, तो जन्माष्टमी के दिन भी बैंक जाकर काम कर सकते हैं, लेकिन यूपी या राजस्थान जैसे राज्यों में बैंक बंद मिलेंगे।
आज शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस है, और इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। यह पब्लिक हॉलिडे RBI की छुट्टियों की लिस्ट में है और सभी सरकारी व प्राइवेट बैंकों पर लागू होगी। हालांकि, इन दिनों भी ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी, तो कैश निकासी या ट्रांसफर जैसे काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
अगस्त 2025 की छुट्टियों की लिस्ट
15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस / पारसी नव वर्ष / जन्माष्टमी – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
इस दिन भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जो 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी की याद में मनाया जाता है।
16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (श्रावण वद-8) / कृष्ण जयंती – छुट्टी कई शहरों में जैसे चेन्नई, हैदराबाद, रांची, जम्मू आदि में बंद रहेंगे।
जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म का पर्व है, जो भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है।
19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती – केवल अगरतला में छुट्टी
25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत शंकरदेव तिरुभव तिथि – केवल गुवाहाटी में छुट्टी
27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी / संवत्सरी / गणेश पूजा – मुंबई, नागपुर, चेन्नई, हैदराबाद आदि शहरों में छुट्टी
28 अगस्त (गुरुवार) – गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) / नुआखाई – भुवनेश्वर और पणजी में छुट्टी
शेयर बाजार की छुट्टी
बीएसई और एनएसई भी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बंद रहेंगे।
RBI की छुट्टियों की लिस्ट
अगस्त 2025 | 8 | 9 | 13 | 15 | 16 | 19 | 25 | 27 | 28 |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
अगरतला | • | • | |||||||
अहमदाबाद | • | • | • | • | |||||
आईजॉल | • | • | |||||||
इंफाल | • | • | |||||||
ईटानगर | • | ||||||||
कानपुर | • | • | • | ||||||
कोच्ची | • | ||||||||
कोलकाता | • | ||||||||
कोहिमा | • | ||||||||
गंगटोक | • | • | • | ||||||
गुवाहाटी | • | • | |||||||
चंडीगढ़ | • | • | |||||||
चेन्नै | • | • | • | ||||||
जम्मू | • | • | |||||||
जयपुर | • | • | • | ||||||
तिरुवनंतपुरम | • | ||||||||
देहरादून | • | • | • | ||||||
नई दिल्ली | • | ||||||||
नागपुर | • | • | |||||||
पटना | • | • | |||||||
पणजी | • | • | • | ||||||
बंगलूर | • | • | |||||||
बेलापुर | • | • | |||||||
भुवनेश्वर | • | • | • | • | |||||
भोपाल | • | • | • | ||||||
मुंबई | • | • | |||||||
राँची | • | • | |||||||
रायपुर | • | • | |||||||
लखनऊ | • | • | • | ||||||
विजयवाड़ा | • | • | • | ||||||
श्रीनगर | • | • | |||||||
शिमला | • | • | |||||||
शिलांग | • | • | |||||||
हैदराबाद | • | • | • |
छुट्टी की पूरी लिस्ट | दिन |
---|---|
तेंदोंग ल्हो रम फातो | 8 |
रक्षाबंधन/झूलाना पूर्णिमा | 9 |
देशभक्ति दिवस | 13 |
स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष – पतेती (पारसी शहेनशाही)/जनमाष्टमी | 15 |
जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/ कृष्ण जयंती | 16 |
महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर का जन्मदिन | 19 |
तिरुभव श्रीमंत शंकरदेव की तिथि | 25 |
गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/वरसिद्धि विनायक व्रत/गणेश पूजा/विनायक चतुर्थी | 27 |
गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई | 28 |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।