Get App

पालतू कुत्तों ने बढ़ाया किराया! घर में रखने के लिए देना होगा 2000 रुपये एक्स्ट्रा रेंट, पेट्स से प्यार पड़ा भारी

बेंगलुरु में पेट्स परिवार का हिस्सा हैं। लेकिन जैसे ही किराये का एग्रीमेंट बनता है, पालतू जानवरों से प्यार अचानक महंगा हो जाता है। बेंगलुरु में किरायेदारों से हर महीने अलग से पेट्स रेंट लिया जा रहा है। ये पेट्स रेंट 1000 रुपये से 2000 रुपये तक पहुंच चुका है।

Curated By: Sheetalअपडेटेड Nov 25, 2025 पर 12:35 PM
पालतू कुत्तों ने बढ़ाया किराया! घर में रखने के लिए देना होगा 2000 रुपये एक्स्ट्रा रेंट, पेट्स से प्यार पड़ा भारी
बेंगलुरु में किरायेदारों से हर महीने अलग से पेट्स रेंट लिया जा रहा है।

Pets Affect on Property Price: बेंगलुरु, एक ऐसा शहर जहां सुबह पार्कों में जितने लोग मिलते हैं, उतने ही कुत्ते और बिल्लियां भी घूमते दिख जाते हैं। कैफे में पेट्स-फ्रेंडली मेन्यू, कॉलोनी में हर दूसरे घर में एक बीगल या लैब्राडोर और पेट्स की बर्थडे पार्टी सब होता है। बेंगलुरु में पेट्स परिवार का हिस्सा हैं। लेकिन जैसे ही किराये का एग्रीमेंट बनता है, पालतू जानवरों से प्यार अचानक महंगा हो जाता है। बेंगलुरु में किरायेदारों से हर महीने अलग से पेट्स रेंट लिया जा रहा है। ये पेट्स रेंट 1000 रुपये से 2000 रुपये तक पहुंच चुका है।

कैसे शुरू हुआ पेट्स रेंट का यह नया ट्रेंड?

यह कोई एक दिन में लिया गया फैसला नहीं था। शुरुआत हुई कोरमंगला और एचएसआर लेआउट से जहां कुछ युवा मकान मालिकों ने कहा कि पेट्स से घर को ज्यादा नुकसान होता है। फिर यह खबर इंडिरानगर, बेलंदूर और व्हाइटफील्ड तक फैल गई। ब्रोकर बातचीत में चुपके से एक लाइन जोड़ने लगे कि पेट्स ठीक है, पर पेट्स के लिए 1500 रुपये एक्स्ट्रा लगेगा। साथ ही कहा जाता है कि ये सफाई का खर्च है। धीरे-धीरे यह इतना आम हो गया कि आज 2BHK ढूंढने से पहले ही पूछा जाने लगा कि पेट्स है क्या? हां है? तो एक्स्ट्रा किराया लगेगा।

मकान मालिक किस खर्च का हवाला देते हैं?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें