Central Bank of India: अब देश के बड़े सरकारी बैंकों की गिनती में शामिल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अब इंश्योरेंस प्रोडक्ट भी बेचेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से इंश्योरेंस सेक्टर में कदम रखने की अनुमति मिल गई है। यह बैंक जनराली ग्रुप के साथ मिलकर फ्यूचर जनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGIICL) और फ्यूचर जनराली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGILICL) में काम करेगा।
