Get App

Child mutual funds: क्या चाइल्ड म्यूचुअल फंड में करना चाहिए निवेश? एक्सपर्ट से जानिए फायदे और नुकसान

Child mutual funds: बच्चों की पढ़ाई या भविष्य के लिए निवेश सोच रहे हैं? चाइल्ड म्यूचुअल फंड्स सुरक्षित विकल्प लगते हैं, लेकिन इनमें लॉक-इन और पेनल्टी जैसे नियम हैं। जानिए एक्सपर्ट से इनके असली फायदे, नुकसान और निवेश से पहले क्या समझना जरूरी है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 4:05 PM
Child mutual funds: क्या चाइल्ड म्यूचुअल फंड में करना चाहिए निवेश? एक्सपर्ट से जानिए फायदे और नुकसान
चाइल्ड म्यूचुअल फंड्स में आमतौर पर पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है

Child mutual funds: बच्चों की पढ़ाई या भविष्य जैसे लंबे फाइनेंशियल गोल्स के लिए निवेश करना हर माता-पिता की पहली प्राथमिकता होती है। ऐसे में चाइल्ड म्यूचुअल फंड्स को एक आदर्श निवेश विकल्प के रूप में पेश किया जाता है। ये डिसिप्लिन के साथ सेविंग और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का भरोसा देते हैं।

लेकिन ये फंड्स उतने आसान नहीं हैं जितने दिखते हैं। इनमें लॉक-इन पीरियड और एग्जिट पेनल्टी जैसी शर्तें होती हैं, इसलिए इनमें पैसा लगाने से पहले इन्हें ठीक से समझना जरूरी है। आइए जानते हैं कि चाइल्ड म्यूचुअल फंड्स कैसे काम करते हैं, ये रेगुलर फंड्स से कैसे अलग हैं, और निवेश से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

चाइल्ड म्यूचुअल फंड्स क्या होता है?

चाइल्ड म्यूचुअल फंड्स में आमतौर पर पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है या तब तक जब तक बच्चा 18 साल का न हो जाए - जो भी पहले हो। इस दौरान अगर पैसा निकाला जाए तो लगभग 4% तक एग्जिट पेनल्टी लगती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें