Get App

Business Idea: डीजल के पौधे से चमक जाएगी किस्मत, फौरन बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो हम आपको बंपर कमाई वाला बिजनेस आइडिया बता रहे हैं। डीजल के पौधे लगाकर मोटी कमाई कर सकते हैं। इसे जेट्रोफा (रतनजोत) भी कहते हैं। यह पेट्रोल-डीजल का विकल्प बनकर उभर रहा है। इसी से बायोडीजल बनता है। इन पौधों से किसानों की अच्छी कीमत मिलती है

Jitendra Singhअपडेटेड Dec 06, 2023 पर 7:50 AM
Business Idea: डीजल के पौधे से चमक जाएगी किस्मत, फौरन बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें शुरू
Business Idea: जेट्रोफा (Jatropha), एक ऐसा ही पौधा है जिसके बीजों से बायोडीजल बनाया जा सकता है। इसे आम बोलचाल की भाषा डीजल का पौधा कहते हैं।

Business Idea: अगर आप किसी बंपर कमाई वाले बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं तो यहां जरूर पूरी हो जाएगी। आज हम एक ऐसे मोटी कमाई वाले बिजनेस की बात कर रहे है। जिससे आपको पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही आपकी जेब भी हमेशा गर्म रहेगी। मौजूदा समय में अब किसान भी पारंपरिक खेती छोड़कर नकदी फसलों की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे ही डीजल का पौधा भी होता है। इसकी खेती के जरिए किसान मालामाल हो रहे हैं। वैसे तो इसे जेट्रोफा (Jatropha) या रतनजोत कहा जाता है। लेकिन आम बोलचाल की भाषा में इसे डीजल का पौधा कहते हैं। इन पौधों से बायोडीजल मिलता है।

बंजर भूमि में इसकी खेती साल में कभी भी की जा सकती है। ज्यादा मेहनत किए बिना सालाना लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं। इसके बीज भी बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इसके पौधे को ज्यादा पानी और खेत में जुताई की जरूरत नहीं होती है। महज 4 से 6 महीने देखभाल जरूरी है। बाद में यह पौधा पांच साल तक बीज देगा।

जानिए क्या है डीजल का पौधा या जेट्रोफा

जेट्रोफा एक झाड़ीनुमा पौधा होता है जो अर्धशुष्क क्षेत्रों में उगता है। इस पौधे से निकलने वाले बीजों में से 25 से 30 फीसदी तक तेल निकाला जा सकता है। इस तेल के उपयोग से डीजल वाहन जैसे कार आदि वाहन चलाये जा सकते हैं। वहीं इसके बचे हुए अवशेष से बिजली पैदा की जा सकती है। यह सदाबहार झाड़ी है। इसकी खेती उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान के कुछ इलाकों में होती है। जेट्रोफा के पौधे को सीधे खेत में नहीं लगाया जाता है। सबसे पहले इसकी नर्सरी लगाई जाती है। फिर इसके पौधों को खेत में लगाया जाता है। इसकी खेती के साथ सबसे अच्छी बात ये होती है कि एक बार इसे खेत में लगा दिया जाए तो 5 साल तक आराम से फसल हासिल कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें