Get App

Business Idea: लहसुन की खेती से हो जाएंगे मालामाल, ऐसे करें शुरू

Business Idea: अगर आप खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। लहसुन की खेती से बंपर कमाई कर सकते हैं। इसके नकदी फसल माना जाता है। कई सारे उत्पाद बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। लिहाजा 12 महीने लगातार इसकी मांग बनी रहती है। एक एकड़ में इसकी खेती के जरिए लाखों रुपये कमा सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Jun 04, 2024 पर 6:57 AM
Business Idea: लहसुन की खेती से हो जाएंगे मालामाल, ऐसे करें शुरू
Business Idea: लहसुन का इस्तेमाल मसाला से लेकर औषधि के रूप में किया जाता है।

कमाने के बहुत सारे जरिए होते हैं। वहीं एक किसान के लिए खेती और मंडी का काम काफी अहमियत वाला होता है। अगर आप खेती के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपके एक बेहतर बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं। हम एक ऐसी खेती के बारे में बता रहे हैं। जिसमें आज कल के युवा नौकरी को छोड़कर इसमें हाथ अजमा रहे हैं और घर बैठे लाखों रुपये की मोटी कमाई कर रहे हैं। दरअसल, हम आपको बता रहे हैं लहसुन की खेती (Garlic Farming) के बारे में। इसकी खेती के जरिए पहली फसल में ही यानी 6 महीने के भीतर 10 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं।

बता दें कि लहसुन एक नकदी फसल है। भारत में इसकी मांग साल भर बनी रहती है। मसाला से लेकर औषधि के रूप में इस्तेमाल होने के कारण यह आम भारतीय किचन का अहम हिस्सा है। लहसुन की खेती करने वाले लोग मालमाल हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए कई बातों का ध्यान देना जरूरी है।

लहसुन की खेती कैसे करें?

लहसुन की खेती को बारिश के मौसम खत्म होने के बाद ही शुरू करें। इस हिसाब से अक्टूबर और नवंबर का महीना ठीक रहता है। लहसुन की खेती उसकी कलियों से की जाती है। बुआई 10 सेमी की दूरी पर की जाती है, जिससे उसकी गांठ अच्छे से बैठ जाए। इसकी खेती मेड़ बनाकर की जानी चाहिए। इसकी खेती किसी भी मिट्टी में की जा सकती है। लेकिन उसी खेत में करना चाहिए जहां पानी नहीं रुके। यह फसल करीब 5-6 महीने में अच्छे से तैयार हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें