Get App

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, मिलेगा ट्रिपल फायदा

DA Hike: त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने न सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है बल्कि ग्रुप B और C के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का भी ऐलान कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 14, 2025 पर 4:17 PM
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली गिफ्ट, मिलेगा ट्रिपल फायदा
DA Hike: त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है।

DA Hike: त्योहारी सीजन में केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने न सिर्फ महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की है बल्कि ग्रुप B और C के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का भी ऐलान कर दिया है। यानी, कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ा डीए, एरियर और दिवाली बोनस साथ आएगा। कर्मचारियों को ट्रिपल फायदा होगा।

डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का डीए 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया है। यह रिवीजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। इसका मतलब है कि अक्टूबर की सैलरी में कर्मचारियों को जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा। इससे त्योहार के महीने में वेतन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

सरकार हर साल दो बार डीए बढ़ाती है। पहले मार्च में और दूसरी बार त्योहारों के आसपास सरकार डीए बढ़ाती है। साथ ही अक्टूबर में दिवाली बोनस भी देती है। इस साल मार्च में 2% की बढ़ोतरी हुई थी और अब 3% डीए बढ़ाया गया है। सरकार ने एक साल में सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 फीसदी बढ़ाया है। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो उसे 3% के हिसाब से तीन महीने का एरियर मिलाकर लगभग 1,620 रुपये मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें