Electricity Bill: दिल्ली के आम लोगों को झटका लगने वाला है। राजधानी के लोगों का बिजली का बिल बढ़ने वाला है। दिल्ली के इलेक्ट्रिसिटी ग्राहकों को मई-जून के बिल में 7 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। यह बढ़ोतरी पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (PPAC) के तहत की गई है, जिसे तीनों इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (डिस्कॉम) को ग्राहकों से वसूली की मंजूरी दिल्लीइलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने दी है।
