Get App

Gold price: ₹1 लाख के पार जाएगा सोना, या 43% होगा क्रैश; क्या कह रहे एक्सपर्ट?

Gold price: क्या सोने की कीमत ₹1 लाख तक जा सकती है, या फिर 43% तक गिरने वाली है? एक्सपर्ट्स के बीच यह बड़ा सवाल बना हुआ है। वैश्विक अस्थिरता, ट्रेड वॉर और मंदी की आशंका के बीच सोने का भविष्य अब और भी दिलचस्प हो गया है। जानिए क्या कह रहे हैं प्रमुख विश्लेषक!

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 15, 2025 पर 8:00 AM
Gold price: ₹1 लाख के पार जाएगा सोना, या 43% होगा क्रैश; क्या कह रहे एक्सपर्ट?
Goldman Sachs का मानना है कि सोना 2025 के आखिर तक 25% तक बढ़ सकता है।

Gold price: पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया है। इसकी बड़ी वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और अमेरिका-चीन के बीच फिर से ट्रेड वॉर का बढ़ना है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की रेसिप्रोकल टैरिफ की भी अहम भूमिका रही, जिससे उन्होंने फिलहाल चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों को राहत दे रखी है।

सोने को एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है, खासकर तब जब इक्विटी जैसे अन्य एसेट्स में अस्थिरता हो। मौजूदा दौर में कई निवेशक इक्विटी से पैसा निकालकर सोने में लगा रहे हैं। लेकिन अब सवाल यह है, क्या यह तेजी लंबे समय तक टिकेगी?

इस पर एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। कुछ का मानना है कि 2025 के आखिर तक गोल्ड का रेट ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमत 43% तक क्रैश हो सकती है। आइए जानते हैं कि अब गोल्ड का रेट किस दिशा में जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें